उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य है। लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी है और इलाहाबाद न्यायिक राजधानी है। प्रदेश के अन्य महत्त्वपूर्ण शहर हैं आगरा, अलीगढ, अयोध्या, बरेली, मेरठ, वाराणसी( बनारस), गोरखपुर, गाज़ियाबाद, मुरादाबाद, सहारनपुर, फ़ैज़ाबाद, कानपुर। इसके पड़ोसी राज्य हैं उत्तराखंड,हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार। उत्तर प्रदेश की पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश है।
सन २००० में भारतीय संसद ने उत्तर-प्रदेश के उत्तर पश्चिमी (मुख्यतः पहाड़ी) भाग से उत्तरांचल(वर्तमान में उत्तराखंड) राज्य का निर्माण किया। उत्तर प्रदेश का अधिकतर हिस्सा सघन आबादी वाले गंगा और यमुना के मैदान हैं। लगभग २० करोड़ की जनसंख्या के साथ उत्तर प्रदेश केवल भारत का अधिकतम जनसंख्या वाला प्रदेश ही नहीं बल्कि विश्व की सर्वाधिक आबादी वाली उप राष्ट्रीय इकाई है। विश्व में केवल पांच राष्ट्र चीन, स्वयं भारत, संयुक्त अमरीका, इंडोनिशिया और ब्राज़ील की जनसंख्या उत्तर-प्रदेश की जनसंख्या से अधिक है।
![]() |
2012 Utter Pradesh image |
उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर मे स्थित है। यह राज्य उत्तर मे नेपाल, तिब्बत दक्षिण में मध्य प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान तथा पूर्व मे बिहार से घिरा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। यह राज्य २,३८,५६६ वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल मे फैला हुआ है यहाँ का मुख्य न्यायालय इलाहाबाद मे है। झांसी, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, इलाहाबाद, फैजाबाद, आज़मगढ़, बरेली, मेरठ, मुज्ज़फरनगर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ, गोरखपुर, सहारनपुर, मथुरा, नॉएडा यहाँ के मुख्य शहर है।इतिहास
उत्तर प्रदेश का ज्ञात इतिहास लगभग 4000 वर्ष पुराना है, जब आर्यों ने अपना पहला कदम इस जगह पर रखा। इस समय वेदिक सभ्यता का प्रारम्भ हुआ और उत्तर प्रदेश मे इसका जन्म हुआ। आर्यों का फ़ैलाव सिन्धु नदी और सतलुज के मैदानी भागों से यमुना और गंगा के मैदानी क्षेत्र की ओर हुआ। आर्यों ने दोब (दो-आब, यमुना और गंगा का मैदानी भाग) और घाघरा नदी क्षेत्र को अपना घर बनाया। इन्ही आर्यों के नाम पर भारत देश का नाम आर्यावर्त या भारतवर्ष (भारत आर्यों के एक प्रमुख राजा थे) पड़ा। समय के साथ आर्य भारत के दूरस्थ भागों में फ़ैल गये। संसार के प्राचीनतम शहरों में एक माना जाने वाला वाराणसी शहर यहीं पर स्थित है। वाराणसी के पास स्थित सारनाथ का चौखन्डी स्तूप भगवान बुद्ध के प्रथम प्रवचन की याद दिलाता है। समय के साथ यह क्षेत्र छोटे-छोटे राज्यों में बँट गया या फिर बड़े साम्राज्यों, गुप्ता, मोर्या और कुषाण का हिस्सा बन गया। ७वी शताब्दी में कन्नौज गुप्ता साम्राज्य का प्रमुख केन्द्र था।
उत्तर प्रदेश से सम्बन्धित कुछ तथ्य
सम्भागोँ की संख्या- १८
जिलोँ की संख्या- ७५
तहसीलोँ की संख्या- ३१२
विश्वविद्यालयोँ की संख्या- ३०
विधानमण्डल- द्विसदनात्मक
विधान सभा सदस्योँ की संख्या- ४०३+१ (एंग्लोइँडियन) = ४०४
विधान परिषद सदस्योँ की संख्या- ९९+१ (एंग्लोइँडियन) = १००
लोकसभा सदस्योँ की संख्या- ८०
राज्यसभा सदस्योँ की संख्या- ३१
उच्च न्यायालय- इलाहाबाद (खण्डपीठ- लखनऊ)
भाषा- हिन्दी (उर्दू दूसरी राजभाषा)
राजकीय पशु- बारहसिंगा
राजकीय पक्षी- सारस या क्रौँच
राजकीय पेड़- अशोक
राजकीय पुष्प- पलाश
राजकीय चिन्ह- मछली एवँ तीर कमान
स्थापना दिवस- १ नवम्बर, १९५६
उत्तर प्रदेश में 75 जिले हैं -
- उत्तर प्रदेश मे अब जिलो की संख्या 75 तथा मंडल १८ है
- भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रदेश, उत्तर प्रदेश है।
- उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक लोक सभा व राज्य सभा के सदस्य चुने जाते हैं।
- उत्तर प्रदेश देश का सबसे अधिक जिलों वाला प्रदेश है।
- उत्तर प्रदेश में कुल ४०३ विधानसभा सीटे है।
- उत्तर प्रदेश में स्थित इलाहाबाद उच्च न्यायालय एशिया का सबसे बड़ा उच्च न्यायालय है।
- उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला, देश का एक मात्र ऐसा जिला है जिसकी सीमाएँ चार प्रदेशों को छूती है।
No comments:
Post a Comment